देवघर में भाई ने भाई पर किया तलवार से हमला:बेटी की शादी को लेकर रोज होता था विवाद, आरोपी फरार

देवघर के सलोनातांड मोहल्ले में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रेम महथा ने अपने भाई सुदामा महथा पर तलवार से हमला कर दिया। घटना की जानकारी देते हुए घायल सुदामा महथा ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। आरोपी प्रेम महथा की बेटी की शादी अभी तक नहीं हुई है। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच रोज विवाद होता था। प्रेम महथा ने तलवार से अपने भाई पर हमला कर दिया शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि प्रेम महथा ने तलवार से अपने भाई पर हमला कर दिया। आस पड़ोस के लोगों ने शोर सुनकर घायल सुदामा को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर स्थिति के कारण उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेम महथा मौके से फरार हो गया। नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *