दुर्ग जिले में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। यहां पिछले तीन दिन से हल्की बूंदा बांदी और बारिश के बाद 24 मई शनिवार को सुबह से मौसम सुहाना रहा। बादर छाए रहे। सुबह 4 बजे बारिश के बाद फिर सुबह 9 बजे से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, दुर्ग जिले के पारा तीन दिन पहले अधिकतम तापमान 40.2 और मिनिमम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था। तीन दिन से बादल छाए रहने और बारिश होने से पारा 7 डिग्री नीचे गिरकर 33 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं मिनिमम तापमान 24 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बाद हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान जताया है कि दुर्ग जिले में इसी तरह मौसम रहने वाला है। शनिवार को पूरा दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है। तीन दिन तक लगातार बारिश होने की संभावना रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक, 24 से 27 मई तक बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। इसके बाद 28 मई को हल्की बारिश और धूप वहीं, 29 मई को फिर से तेज धूप के साथ मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन 7 जिलों में बारिश का अलर्ट कांकेर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर। इन जिलों के अनेक स्थानों पर बारिश की संभावना मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, मोहला–मानुपर, राजनांदगांव, खैरागढ़, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, बालोद, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, शक्ति, रायगढ़, सारंगढ़, बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर–चांपा, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गौरेला, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर।


