मोगा में पुलिस ने 10 नशेड़ियों को पकड़ा:जेल की बजाय नशा मुक्ति केंद्र भेजा, इलाके में कार्रवाई जारी

पंजाब पुलिस के नशा विरोधी अभियान में एक नई पहल की गई है। मोगा के एसएसपी अजे गांधी के निर्देश पर आज थाना सिटी साउथ की पुलिस ने नशे के आदी 10 युवकों को जेल भेजने के बजाय नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया है। थाना सिटी साउथ के इंचार्ज वरुण कुमार ने बताया कि यह कदम युवाओं के भविष्य को सुधारने के लिए उठाया गया है। पंजाब के डीजीपी और मोगा एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने नशा तस्करों को कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही, जो युवा नशे से मुक्ति चाहते हैं, उन्हें मोगा पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। पुलिस ऐसे युवाओं को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाकर उनके जीवन को सही दिशा देने का प्रयास करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *