सरकार भ्रष्टाचार में डूबी, यह गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा: बाजवा

भ्रष्टाचार मामले में जालंधर सेंट्रल से आप विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब में सियासत तेज हो गई है। पंजाब सरकार ने फिर भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटने की बात दोहराई, जबकि िशअद, भाजपा और अकाली दल ने इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर कई सवाल किए। नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि आप की ओर से अपने ही विधायक की गिरफ्तारी सिर्फ दिखावा है। सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है, फिर भी पंजाबियों को मूर्ख बनाने के लिए नाटक करती रहती है। कोई जवाबदेही नहीं-केवल नारे। सब जानते हैं क्या हो रहा है। चाहे कोई हो, भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा : चीमा वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। चाहे इसमें हमारी पार्टी का ही कोई व्यक्ति शामिल क्यों न हो। पंजाब में अतीत की सरकारें भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम करती रही हैं, लेकिन आप सरकार सख्त कार्रवाई के माध्यम से जवाबदेही और न्याय सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के माध्यम से पिछली सरकारें अपने विधायकों मंत्रियों को डराने-धमकाने के औजार के रूप में इस्तेमाल करती थी, पर आप सरकार पारदर्शी कार्रवाई करती है। अब तक हुई गिरफ्तारियों में किसी के खिलाफ चार्जशीट पेश नहीं: मजीठिया अमृतसर | िशअद नेता बिक्रम मजीठिया ने आप विधायक की गिरफ्तारी पर सीएम पर तंज कसते कहा कि भ्रष्ट सरकार के भ्रष्ट एमएलए। मजीठिया ने कहा कि पहले विजय सिंगला, अमित र|, जसवंत गज्जनमाजरा और अब अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियां होने के बाद भी किसी के खिलाफ चार्जशीट पेश नहीं की गई। यह सिर्फ पीआर एक्सरसाइज है। सीएम बताएं पहले जिन पर आरोप लगे थे, उन पर क्या कार्रवाई हुई है : शर्मा प्रदेश भाजपा नेता सुभाष शर्मा ने कहा कि अपने ही विधायक पर कार्रवाई करने के पीछे भी राजनीतिक ड्रामा है। सीएम बताएं कि पहले जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, उन पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है। सच यह है कि जो दिल्ली से आकर यहां पर भ्रष्टाचार कर रहे हैं, उनकी हर गतिविधि छुपाने के लिए सबसे कमजोर कड़ी को ढूंढा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *