धमतरी में सड़क पर फैली मिट्टी से लोग परेशान:नाला निर्माण की मिट्टी से 200 मीटर सड़क कीचड़ में तब्दील, स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कत

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सोरिद वार्ड से बागतराई जाने वाली सड़क पर नाला निर्माण कार्य से उत्पन्न मिट्टी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब 200 मीटर लंबी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। पिछले 10 दिनों से स्थानीय निवासी इस समस्या से जूझ रहे हैं। नाले की खुदाई से निकली मिट्टी को ठेकेदार ने सड़क पर ही डाल दिया। बेमौसम बारिश के कारण यह मिट्टी कीचड़ में बदल गई। इस मार्ग का उपयोग बागतराई गांव के निवासी और स्कूली छात्र-छात्राएं करते हैं। कीचड़ की वजह से दो मिनट का रास्ता पार करने में 5 से 10 मिनट लग रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कीचड़ में फिसलने का खतरा बना रहता है। छात्राओं को साइकिल चलाने में परेशानी होती है। मोटरसाइकिल सवारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टायरों में कीचड़ जमने से वाहन रुक जाते हैं। राह चलते लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं। कई लोग कीचड़ में गिर भी चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी को सड़क के किनारे रखने की बजाय सड़क पर ही डाल दिया गया। इससे आम लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल सड़क में फैली मिट्टी को निगम द्वारा मिट्टी हटाने का प्रयास नहीं किया गया। जबकि यह वार्ड निगम सभापति का वार्ड है। जिसके बाद कोई पहल नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *