कांकेर में जिला कांग्रेस कमेटी ने नया बस स्टैंड स्थित डोम में जिला स्तरीय संविधान बचाओ सभा का आयोजन किया। इसके बाद नया बस स्टैंड से अंबेडकर चौक तक मशाल रैली निकाली गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश तिवारी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह संविधान बचाओ रैली एक दृढ़ जन आंदोलन है। इसका उद्देश्य मोदी सरकार द्वारा संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं पर किए जा रहे हमलों का विरोध करना है। उन्होंने कहा कि सरकार बदले की राजनीति कर रही है। देश की आर्थिक नीतियां सिर्फ कुछ पूंजीपतियों के हित में बनाई जा रही हैं। लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए है यह अभियान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभद्रा सलाम ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र की आत्मा की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता, समानता और न्याय के मूल्यों को बनाए रखने के लिए एकजुट है। प्रदेश उपाध्यक्ष बिरेश ठाकुर और महामंत्री नरेश ठाकुर ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में नितिन पोटाई, हेमंत ध्रुव, हेमनारायण गजबल्ला, सुनील पाढ़ी, तरेंद्र भंडारी, यासीन कराणी, सुनील गोस्वामी समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे। झरना ध्रुव, मृदुला भास्कर, नीरा साहू और यास्मीन खान जैसी महिला नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।


