सांसद ने जल जीवन मिशन के अधिकारी को लताड़ा:शिविर में ग्रामीणों की शिकायत पर कार्यपालन अभियंता को फटकारा, कमीशनखोरी का आरोप लगाया

छत्तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने सुशासन तिहार के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई। यह घटना नक्सल प्रभावित कोयलीबेड़ा क्षेत्र में आयोजित समाधान शिविर की है। शिविर में ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों की शिकायत की। इस पर सांसद नाग ने कार्यपालन अभियंता को मंच पर बुलाया। उन्होंने अधिकारी पर ठेकेदारों से कमीशन लेने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि वे सुशासन तिहार का मजाक बना रहे हैं। अधिकारी ठेकेदारों पर नहीं कर रहे हैं कार्रवाई क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन का काम चल रहा है। लेकिन ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। विभागीय अधिकारी ठेकेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इससे लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समाधान शिविर में सांसद नाग के साथ विधायक विक्रम उसेंडी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सांसद ने अधिकारी को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। यह पहला मौका नहीं है जब सांसद नाग ने किसी अधिकारी को फटकार लगाई है। इससे पहले वे कांकेर के तत्कालीन कलेक्टर शम्मी आबिदी, एक सड़क ठेकेदार और एक थाना प्रभारी को भी फटकार लगा चुके हैं। सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर वे अक्सर इस तरह की कार्रवाई करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *