रायगढ़ में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली:कांग्रे​सी नेताओं ने बीजेपी पर लगाए लोकतंत्र कुचलने के आरोप, उमेश पटेल और विधायकों ने संभाली कमान

रायगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और केंद्र की बीजेपी सरकार पर संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। इस रैली की अगुवाई पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने की। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही है और लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश हो रही है। ‘संविधान बचाओ’ के नारों के साथ रैली पूरे शहर में निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। संविधान की रक्षा के प्रति जागरूक करना उद्देश्य जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूरे राज्य में 40 दिनों तक निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य लोगों को संविधान की रक्षा के प्रति जागरूक करना है। लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार ने कहा, संविधान देश की आत्मा है, इसकी रक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है। धरमजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया ने कहा, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रहीं। सरकार इनका राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। किसानों की मौत और मणिपुर की घटनाओं पर सरकार चुप उमेश पटेल ने कहा, पीएम को जनता और लोकतंत्र की नहीं, सिर्फ सत्ता की चिंता है। किसानों की मौत और मणिपुर की घटनाओं पर सरकार की चुप्पी दुखद है। रैली का संचालन दीपक पांडेय ने किया और आभार प्रदर्शन नगेंद्र नेगी ने किया। इस आयोजन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, युवा कार्यकर्ता, महिलाएं और नागरिक शामिल हुए। कांग्रेस ने साफ कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *