सोहागपुर के समनापुर गांव में रंजिश में मजदूर की डंडा मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को अरेस्ट कर लिया। दो दिन से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गांव से ही पकड़ा। उसे सोहागपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। आरोपी अमित इरपाचे ने पुरानी रंजिश के चलते दीपक सायलवार की डंडे और लात मुक्के से मारपीट कर हत्या की थी। सोहागपुर पुलिस के अनुसार दीपक सायलवार (40) ग्राम गोटिखेड़ा का रहने वाला था। 10 दिसंबर को ग्राम समनापुर नदी के पास खेत में उसकी लाश मिली थी। जांच के बाद अमित इरपाचे (20) ग्राम गोटिखेड़ा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी अमित ने बताया कि दीपक से पुराना विवाद था। 10 दिसंबर को सुबह करीब 8 बजे अशोक रघुवंशी के खेत की मेढ़ पर दोनों का विवाद हुआ था। अमित ने दीपक पर लात मुक्के बरसाए। गुस्से में डंडे से उसकी पिटाई की। दीपक की मौत हो गई। लाश को खेत की मेढ़ पर छोड़कर घर आ गया था।


