मशीन लर्निंग और नैतिकता विषय पर लेक्चर आयोजित

जालंधर| एचएमवी में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की ओर से आयोजित की जा रही लेक्चर सीरीज में मशीन लर्निंग व नैतिकता विषय पर लेक्चर का आयोजन किया गया। पीजी विभाग पंजाबी के सहयोग से करवाए गए इस लेक्चर में डॉ. अमरजीत सिंह ग्रेवाल बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। डॉ. ग्रेवाल ने कहा कि वैश्वीकरण के इस युग में प्रत्येक व्यक्ति एआई से प्रभावित है। एआई ने हमारा जीवन सरल बनाया है परंतु साथ ही नैतिकता को भी प्रभावित किया है। आज के समय का मनुष्य कमर्शियल हो गया है जिसे अपने आसपास से कुछ फर्क नहीं पड़ता। एआई ने न केवल हमारे संबंधों को प्रभावित किया है बल्कि प्रकृति को भी प्रभावित किया है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर भी बात की तथा कहा कि संसार को बदलने की ताकत केवल नारी में है। हम मातृत्व के प्यार से ही एआई के प्रभाव को कम कर सकते हैं। हम प्यार व सहयोग से नैतिकता को फिर प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्या डॉ अजय सरीन ने कहा कि आज के समय में नैतिक मूल्य बहुत जरूरी हैं। अध्यापन एक बहुत हीम हान प्रोफेशन है जिसमें नैतिकता रखना अति आवश्यक है। यहां डॉ नवरूप कौर और डॉ आशमीन कौर भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *