अब शहीद पार्क के सामने संचालित होगा सहकारी बैंक, आज लोकार्पण

राजनांदगांव| जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव की छुईखदान में बैंक शाखा अब तक गर्ल्स स्कूल के सामने संचालित हो रही थी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल के प्रयास से जिला प्रशासन द्वारा प्रदत्त पुराने न्यायालय भवन छुईखदान में शहीद पार्क के सामने संचालित किया जाएगा। नवीन शाखा परिसर में बैंक भवन का लोकार्पण सांसद के हाथों 25 मई की सुबह 11 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला केसीजी के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार एवं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह व सभी जिला पंचायत सदस्य तथा जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *