कार की टक्कर से बाइक सवार भाई और बहन घायल, इलाजरत

भास्कर न्यूज|गुमला पालकोट रोड में उर्मी ढलान के समीप कार व बाइक के बीच हुए भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले आई है। बाइक सवार उर्मी निवासी नरेश कच्छप और उसका बहन संजना कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं। सदर अस्पताल गुमला में प्राथमिक उपचार के बाद संजना को डाक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन कोलेबिरा से शादी समाप्त कर बाइक में सवार होकर घर उर्मी लौट रहा थे। तभी गांव पहुंचे ही थी कि गुमला से पालकोट की ओर जा रहा अर्टिगा कार ने धक्का मार दिया। कार में चार लोग सवार थे। स्थानीय लोगों के अनुसार कार सवार चारों लोगो को चोटें आयी है। घटना के बाद वे लोग वहां से फरार हो गए। पास में बकरी चरवाहा लोगो ने बताया कि ड्राइवर अचानक गाड़ी को पेड़ की ओर ले आया और बाइक से जा टकराया। प्रतीत होता है कि ड्राइवर का अचानक आंख लग गया होगा। जिसके कारण घटना घटी। संभवता घायल किसी निजी अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं है। चूंकि खबर लिखे जाने तक अस्पताल में दुर्घटना का मामला नही पहुंची थी। वही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल भाई बहनों को सदर अस्पताल गुमला भेजा गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *