एसआईटी में प्लेसमेंट ड्राइव, 70 से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

गिरिडीह |सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को प्लेसमेंट ड्राइव हुआ। िजसमें यू फ्लैक्स लिमिटेड कंपनी ने हिस्सा लिया। कंपनी ने मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्रों का साक्षात्कार लिया। छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में करियर के सुनहरे अवसर मिले। यू फ्लैक्स लिमिटेड लचीली पैकेजिंग सामग्री बनाती है। कंपनी धातुकृत फिल्में तैयार करती है। इसका मुख्यालय अहमदाबाद में है। कंपनी नवाचार और गुणवत्ता के लिए जानी जाती है।संस्थान के निदेशक डॉ बिजय सिंह ने कहा कि ऐसे औद्योगिक सहयोग से छात्रों को नौकरी के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है। प्लेसमेंट प्रक्रिया में 70 से ज्यादा छात्रों ने भाग लिया। इन्हें तकनीकी प्रशिक्षण के साथ दीर्घकालिक रोजगार की संभावनाएं भी मिलेंगी। प्राचार्य कुमार गौरव ने कहा कि युफ्लेक्स लिमिटेड के बाद सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए भी कई कंपनियों की प्लेसमेंट ड्राइव होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *