बीएनएस डीएवी स्कूल में चल रहे साप्ताहिक खेल कूद का समापन

गिरिडीह | सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल में चल रहे साप्ताहिक खेल-कूद समर कैंप का समापन शनिवार को किया गया। इस कैंप का उद्देश्य छात्रों के शारीरिक विकास के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा है। कैंप 17 मई से शुरू हुआ था। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने किया। जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। कैंप में ताइक्वांडो, शतरंज, टेबल टेनिस, क्रिकेट, बैडमिंटन, स्केटिंग और लॉन टेनिस आदि खेलों का आयोजन किया गया। समर कैंप के समापन के दिन विद्यालय में प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें सफल छात्रों को ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य सचिन गर्ग ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश देते हुए सफल प्रतिभागियों को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक – शिक्षिकाओं का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *