निगम के वार्ड – 12 की रोड जर्जर जलजमाव में आवागमन में परेशानी

भास्कर न्यूज|गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के 12 नंबर वार्ड में रेलवे ओवरब्रिज से पावित्री हॉस्पिटल तक जाने वाली मुख्य सड़क बीते 5 वर्ष से जर्जर है। सड़क में दो से ढाई फीट तक गड्ढे हो गए हैं। इसके कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव से यह सड़क तालाब बन जाती है। जबकि इस सड़क से रोजाना 500 से ज्यादा लोग गुजरते हैं। पर जलजमाव के कारण दूर-दराज गांवों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दो किलोमीटर अधिक घूमकर हॉस्पिटल जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद और नगर उप आयुक्त को आवेदन देकर मरम्मत की मांग की। इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने अब तक सड़क की जांच तक नहीं की। पावित्री हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि नगर निगम सिर्फ टैक्स वसूलना जानता है। लोगों की परेशानी से उसे कोई मतलब नहीं। यह सड़क सदर अस्पताल, डीसी कार्यालय, कोर्ट और बाजार जाने का मुख्य रास्ता है। सड़क पर पानी भरने से लोग दो किलोमीटर अधिक दूरी तय कर आने-जाने को मजबूर हैं। डॉ सिन्हा ने चेतावनी दी कि अगर 15 दिनों के भीतर सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो वे नगर निगम को टैक्स देना बंद कर देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *