भास्कर न्यूज|तिसरी तिसरी प्रखंड की बेलवाना पंचायत में मनरेगा योजना के तहत एक खेत में जेसीबी से कुआं का निर्माण कराया जा रहा है। यह आरोप झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रिंकू बरनवाल लगाया है। कहा कि तिसरी प्रखंड में बीडीओ, बीपीओ, जेई, रोजगार सेवक, मुखिया और लाभुक की मिलीभगत से जेसीबी से सरकारी कूप और डोभा निर्माण आम बात हो गई है। एक सप्ताह पहले गडकुरा पंचायत के भुराई शिव मंदिर के पास रात में जेसीबी से डोभा बनाया जा रहा था। मुखिया के साथ मीडिया पहुंचने पर ठेकेदार जेसीबी लेकर भाग गया था। उस मामले में मुखिया इब्राहिम मियां के आवेदन पर लाभुक और जेसीबी मालिक पर तिसरी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बावजूद बेलवाना पंचायत में फिर से जेसीबी से कूप निर्माण कराया जा रहा है। तिसरी प्रखंड में लंबे समय से मनरेगा कार्यों में जेसीबी का उपयोग हो रहा है। पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। मुखिया प्रतिनिधि मो. फारुख ने कहा जेसीबी से खुदाई का आरोप गलत है। मजदूरों से खुदाई कराई गई है। जूनियर इंजीनियर दीपक कुमार ने कहा एक सप्ताह से कुआं बंधाई का काम चल रहा है। उनके अनुसार खुदाई मजदूरों से कराई गई है। मनरेगा बीपीओ पंकज कुमार ने कहा उन्होंने स्थल निरीक्षण किया है। भास्कर न्यूज | गिरिडीह डीआरडीए सभागार में शनिवार को उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना और बिरसा हरित ग्राम योजना समेत कई विकास योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में बगोदर, बेंगाबाद, बिरनी और डुमरी प्रखंड के कार्यक्रम पदाधिकारी, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद रहे। उप विकास आयुक्त ने योजनाओं में लापरवाही पर नाराजगी जताई। सभी कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि योजनाओं में प्रगति दिखाएं और लाभुकों तक लाभ पहुंचाएं। समीक्षा के दौरान उन्होंने मनरेगा के सभी आयामों में तेजी लाने को कहा। अबुआ आवास योजना के तहत 2023-24 और 2024-25 में स्वीकृत आवासों के लंबित जियो टैग को जल्द पूरा कर निर्माण कार्य समाप्त करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 2024-25 में मिले लक्ष्य के अनुसार सभी योग्य लाभुकों को स्वीकृति देने और अयोग्य लाभुकों को हटाने को कहा। साथ ही समय पर किस्तों का भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 2016-17 से 2021-22 तक के लंबित आवासों को भी जल्द पूरा करने को कहा। डीडीसी ने साफ तौर पर कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजनाओं में रखें पारदर्शिता: रंथु महतो डीआरडीए निदेशक रंथू महतो ने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता रखें। योजनाएं समय पर और सही तरीके से पूरी हों, यह सुनिश्चित करें। उन्होंने बिरसा हरित ग्राम योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धि का निर्देश दिया। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। मामला सही पाया तो कार्रवाई होगी: लोकपाल लोकपाल तमन्ना प्रवीण ने कहा मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। जांच में मामला सही पाया गया तो अग्रिम राशि की वसूली की जाएगी। तिसरी में जेसीबी से खुदाई के मामलों में कार्रवाई की बात पर लोग हंसते हैं। लोगों का मानना है कि सभी मिले हुए हैं, कोई कार्रवाई नहीं होगी।


