बगोदर | मुंडरो में पैसरा नाला के पास शनिवार को डीजे लदी एक गाड़ी पलट गई। हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। गाड़ी में रखा डीजे सिस्टम टूट गया। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इधर, शनिवार शाम हल्की बारिश के दौरान बगोदर मुख्यालय में हाई टेंशन बिजली का करंट प्रवाहित तार गिर गया। तार में करंट था। गिरते ही पुरानी जीटी रोड के किनारे झाड़ियों और पौधों में आग लग गई। यह जगह नवनिर्मित डिग्री कॉलेज के सामने है। आग लगते ही झाड़-झंखाड़ धू-धू कर जलने लगे। बिजली विभाग ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।


