मॉडलिंग की दुनिया से किलर तक का सफर:इंस्टाग्राम स्टार सुख रतिया बन गया हत्यारा; 5 लाख लेकर महिला का गला काटा, अरेस्ट

इंस्टाग्राम पर 5.25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाला फेमस कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ सुख रतिया हत्या के गंभीर आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गया है। जिस शख्स को लोग इंस्टाग्राम रील्स और स्टाइलिश लाइफस्टाइल के लिए जानते थे, अब वही एक बेहद खौफनाक मर्डर केस में मुख्य आरोपी बन गया। नोएडा STF ने उसे गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया। 24 वर्षीय सुख रतिया, जिसने केवल 12वीं तक की पढ़ाई की है, मॉडलिंग की ख्वाहिश लेकर 2022 में अपने मामा के लड़के गुरप्रीत सिंह के साथ मुंबई पहुंचा था। वहां उसकी जान-पहचान एक सैलून चलाने वाली महिला से हुई, जो गाजियाबाद (यूपी) की रहने वाली है। पुलिस पूछताछ में सुखप्रीत ने कबूल किया कि उसी महिला ने उसे 5 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दिलवाई। हत्या की साजिश के पीछे मृतक का पति शामिल हत्या की सुपारी किशोर सिंह नाम के एक शख्स ने दी थी, जिसने अपनी ही पत्नी को मरवाने की योजना बनाई थी। 18 मई की रात, सुख रतिया और उसके साथी गुरप्रीत सिंह ने मास्क पहनकर पहले रैकी की, फिर महिला का पीछा किया और सड़क पर उसका गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। ऑनलाइन खरीदा चाकू, प्रोफेशनल की तरह प्लानिंग की पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या से पहले सुखप्रीत ने ऑनलाइन चाकू खरीदा था और हत्या की रात खासतौर पर महिला की गतिविधियों की निगरानी की गई। ये कोई इमोशनल क्राइम नहीं बल्कि पूरी तरह प्लान की गई प्रोफेशनल सुपारी किलिंग थी। दरअसल, सुख रतिया व गुरप्रीत को पैसों की जरूरत थी और फेक फेम के चक्कर में उसने ये कदम उठा लिया। नोएडा STF की सूचना पर कार्रवाई नोएडा STF को इनपुट मिला कि दोनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर के पास खड़े हैं और भागने की फिराक में हैं। STF ने तुरंत नवी मुंबई पुलिस को जानकारी दी और संयुक्त कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर BNS की धारा 103(1), 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानें इन्फ्लुएंसर से कातिल बने सुख रतिया को नवीं मुम्बई में हुई गिरफ्तारी नोएडा STF के ASP राजकुमार मिश्रा ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की FIR के बाद यूपी STF से सहयोग मांगा गया था। सूचना के आधार पर संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया और दोनों आरोपियों को सूरजपुर क्षेत्र से दबोच लिया गया। इन्हें अब नवी मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की अगली कड़ी फिलहाल, नवी मुंबई पुलिस पूरे केस की तहकीकात कर रही है। यह जांच का विषय है कि:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *