गिरिडीह जिले के ताराटांड थाना क्षेत्र के मोहलीडीह के समीप आज सुबह दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस भीषण टक्कर में दोनों वाहन के चालकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिन दो वाहनों के बीच टक्कर हुई ही उनमें से एक वाहन में मवेशी लोड था। वहीं दूसरे वाहन में सीमेंट भरा हुआ था। ट्रकों के परखचे उड़े, अफरा-तफरी मची दोनों वाहनों के बीच की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनो के परखच्चे उड़ गए। इस घटना के बाद इलाके में अफरा – तफरी माहौल हो गया। देखते ही देखे काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ गई। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद ताराटांड़ थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया। क्या है पूरा मामला घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहले सुबह एक वाहन धनबाद से गिरिडीह की ओर जा रहा था। वहीं दूसरा वाहन गिरिडीह से धनबाद की ओर जा रहा था। इसी ट्रक में सीमेंट लदा था। अचानक तेज रफ्तार ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों वाहन के चालक की गाड़ी में ही फंस कर दर्दनाक मौत हो गई। जेसीबी की मदद से मलबा किया साफ घटना के बाद पुलिस की टीम जेसीबी और मशीन के सहारे दोनों वाहनों के आगे के हिस्से को काटा। इसके बाद दोनों वाहन के चालकों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक मवेशियों की भी मौत हो गई है। फिलहाल दोनों मृतक चालकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। —————————- इसे भी पढ़ें… कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गैर जमानती वारंट:झारखंड के चाईबासा कोर्ट ने जारी किया, 26 जून को हाजिर होने का दिया आदेश बीजेपी के खिलाफ दिए गए पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ गई है। झारखंड के चाईबासा की MP-MLA कोर्ट ने शनिवार को उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने राहुल गांधी को 26 जून को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। राहुल गांधी की ओर से पेशी में छूट देने के लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता के वकील केशव प्रसाद ने बताया कि मामला 28 मार्च 2018 का है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का अधिवेशन नई दिल्ली में हुई थी। जिसमें सांसद राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि भाजपा में कोई भी हत्यारा अध्यक्ष बन सकता है। चोरों का गिरोह है। इस बयान के खिलाफ चाईबासा कोर्ट में केस दर्ज किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें….