उचित मूल्य दुकान पर धोखाधड़ी का आरोप, राशन हड़पने का मामला आया सामने

उचित मूल्य दुकान पर धोखाधड़ी का आरोप, राशन हड़पने का मामला आया सामने

फुनगा। धुरवासिन अनूपपुर उचित मूल्य दुकान (राशन की दुकान) संचालक और सेल्समैन पर गरीबों और आदिवासियों के राशन में हेराफेरी और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं। धुरवासिन गाँव के पूर्व सरपंच भागवत सिंह ने शिकायत की है कि दुकान संचालक ब्रिजेंद्र कुमार (डब्बू) द्वारा बैगा, गोड़, पनिका आदिवासियों और चैधरी, प्रजापति, हरिजन, यादव समुदाय के गरीब व अनपढ़ लोगों को उनका जायज राशन नहीं दिया जा रहा है।  

क्या है शिकायत?

भारती सिंह, कु. हर्षिता और कीर्ति सिंह जैसे निवासियों को उनका राशन नहीं दिया जा रहा, अंत्योदय राशन कार्ड में भी राशन कम दिया जा रहा है जबकि ऑनलाइन रिकॉर्ड में उनके नाम पर राशन की निकासी दिखाई जा रही है। सेल्समैन का बहाना है कि केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, जबकि ग्रामीणों का आरोप है कि यह सिर्फ एक ढोंग है ताकि उनका राशन हड़पा जा सके पूर्व सरपंच ने जिला खाद्य अधिकारी अनूपपुर को लिखित शिकायत दी है, जिसमें मांग की गई है कि इस धोखाधड़ी की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। लेकिन उनके जांच में देरी होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनूपपुर को शिकायत कर कार्यवाही की मांग है।

ग्रामीणों का आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है, बल्कि लंबे समय से गरीबों के राशन के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। कई परिवारों को महीनों तक राशन नहीं मिलता, जबकि सिस्टम में उनके कोटे का अनाज दिखाया जाता है।  

प्रशासन से मांग

ग्रामीणों और पूर्व सरपंच ने मांग की है कि इस मामले की तुरंत जांच हो। दोषी दुकानदार और सेल्समैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जिन परिवारों का राशन गबन किया गया है, उन्हें तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *