कटनी में आबकारी विभाग शराब के अवैध भंडारण, निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ विशेष अभियान चला रहा है। अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने कटनी और स्लीमनाबाद के ग्राम हीरापुर, कौड़िया, सलैया, टेढी, मानपुर, बिचपुरा, नैगवां और तेवरी की भटिया में दबिश देकर 29.7 लीटर शराब और 1240 किलो महुआ लहान जब्त किया है। आबकारी विभाग की टीम ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जिला आबकारी अधिकारी आरके बघेल ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने कटनी और स्लीमनाबाद के हीरापुर, कौडिया, सलैया, टेढी, मानपुर, बिचपुरा, नैगवां और तेवरी गांव की भटिया में दबिश देकर 1240 किलो महुआ लाहन जब्त किया है। इसके अलावा 29.7 लीटर शराब भी जब्त की गई है। जब्त की महुआ लाहन और शराब की कीमत करीब एक लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। शराब के अवैध भंडारण, निर्माण, परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, आबकारी उपनिरीक्षक केशव प्रसाद उईके, महेन्द्र कुमार शुक्ला, अभिषेक सिंह बघेल, मोना दुबे, एसडी सिंह आबकारी आरक्षक राम सिंह की भूमिका रही।


