शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, बस और ट्रक जब्त
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओ को रोकने के उद्देश्य से बस और ट्रक पर कार्रवाई की गई। प्रकरण दर्ज कर पेश चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए भेजा गया। प्रकरण पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देश पर यातायात हाईवे चौकी टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। परिवहन कर रही बस एवं ट्रक के चालकों का ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास परीक्षण कराए जाने पर दोनों वाहनों के चालक शराब के नशे में होना पाए गए। जिसपर मोटर व्हीकल की धारा 185 के तरह प्रकरण दर्ज कर प्रकरण माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया। आगामी समय में भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध इसी तरह की कठोर कार्यवाही की जावेगी।


