प्रेम जब अनंत हो गया रोम रोम संत हो गया

प्रेम जब अनंत हो गया रोम रोम संत हो गया

अमरकंटक। पवित्र नगरी अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में नौ दिनी श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा पांडा तराई छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित सागर मिश्रा के द्वारा ज्ञान यज्ञ कथा की जा रही है श्रीमद् भागवत कथा कोरबा के नमन पांडे उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा पांडे के द्वारा कराई जा रही है इस अवसर पर उनके परिजन स्नेही भक्त श्रद्धालु भारी तादाद में धार्मिक आध्यात्मिक रस धारा का आनंद ले रहे हैं आज सातवें दिन पंडित सागर मिश्रा के द्वारा भगवान कृष्ण की लीला एवं विवाह की कथा सुनाई इस दौरान उन्होंने शुभ मधुर भजन प्रेम जब अनंत हो गया रोम रोम संत हो गया भी सुनाएं। फल स्वरुप श्रोता भक्त मंत्र मुग्ध होकर  तन्मयता के साथ कथा का रसपान कर रहे। श्रीमद् भागवत महापुराण कथा में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ प्रांत के मुंगेली लोरमी कवर्धा बिलासपुर रायपुर कोरबा पेंड्रा रोड कोटा कटघोरा जांजगीर-चांपा पद से भारी संख्या में भक्त श्रोता गण  आए हुए हैं अंतिम दिवस 26 मई 25 दिन सोमवार अमावस्या के अवसर पर समापन होगा तथा इस दौरान हवन भंडारा आदि किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *