रायपुर के 28 सेंटर पर UPSC CSE एग्जाम:10 हजार कैंडिडेट दे रहे परीक्षा, स्टिकर वाली पानी बोतल पर बैन; लगाए गए जैमर

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रायपुर में आज रविवार को 28 केंद्रों पर चल रही है। रायपुर में 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं। रायपुर में परीक्षा को लेकर कड़ाई बरती जा रही है। वहीं बिलासपुर में भी एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। सेंटर में पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के लिए सीनियर IAS ऑब्जर्वर बनाए गए हैं। एग्जाम सेंटर में लगाए गए जैमर कलेक्टर ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा सेंटर में एक दिन पहले जैमर लगाए गए है। साथ ही यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के दौरान लॉ एंड ऑर्डर का ध्यान रखने सख्त निर्देश है । प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कम से कम 5 पुलिसकर्मियों तैनाती की गई है। साथ ही प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर के जरिए कैंडिडेट की चैकिंग की गई है। कलेक्टर खुद सभी 28 केंद्रों की व्यवस्था की सतत निगरानी के कर रहे हैं। इसके अलावा पुलिस की अन्य गाड़ियां नियमित रूप से पेट्रोलिंग करते दिखाई दे रही है। दो लोगों को साथ वाशरूम जाने की अनुमति नहीं एग्जाम को लेकर कुछ गाइडलाइन भी जारी की गई है। स्टिकर वाली पानी बोतल लेकर कोई भी कैंडिडेट परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया है। यहां तक अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि एक समय में दो लोगों को वॉशरूम भी जाने ना दिया जाए। एग्जाम सेंटर में ये चीजें बैन 28 परीक्षा केंद्रों की सूची-

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *