जगराओं में आंधी-बारिश में सीआईए स्टाफ की दीवार टूटी:पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे; कई इलाकों में पेड़-पोल गिरे, शॉर्ट सर्किट से लगी आग

लुधियाना के जगराओं में शनिवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे शहर और आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सीआईए स्टाफ की दीवार भी गिर गई। जानकारी के अनुसार आंधी की वजह से कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए। प्लास्टिक की चादरें हवा में उड़ती देखी गईं। कई जगहों पर बिजली की तारों में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। दीवार बाहर की तरफ गिरी, पुलिस कर्मी बचे शनिवार को आई तेज हवा और बारिश ने गर्मी से राहत दी, लेकिन साथ ही नई मुसीबतें भी लेकर आई। शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया। इससे यातायात बाधित हुआ। सीआईए स्टाफ की दीवार सड़क की तरफ गिरी। यह संयोग रहा कि दीवार अंदर की तरफ नहीं गिरी, वरना कई पुलिस कर्मी घायल हो सकते थे। फायर ब्रिगेड विभाग को कई क्षेत्रों से आग लगने की सूचनाएं मिलीं। इनमें जगराओं का कच्चा मलक रोड, गैस वाली गली, गांव आलीवाल, हलवारा, ऊमरपुरा रायकोट, दाखा के गांव बलीपुर खुर्द, भैणी और सिधवां बेट शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *