जालंधर में गौ-रक्षकों ने पकड़ा गौ तस्कर:संगरूर से मुकेरिया लेकर जा रहा था, पुलिस देख तस्कर ने भगाया ट्रक; जांच जारी

पंजाब के जालंधर में पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग के पास 12 गौवंश लेकर जा रहे तस्कर को गौ रक्षकों ने पकड़ लिया और धुनाई कर दी। उक्त व्यक्ति को पुलिस ने अपनी हिरासत में के लिया है। गौ रक्षकों ने आरोप लगाया कि इसी व्यक्ति को कुछ दिन पहले भी पकड़ा गया था। मगर उक्त तस्कर जमानत पर बाहर आया और फिर से उसने गौ तस्करी शुरू कर दी। गौ रक्षकों ने आरोप लगाया है कि उक्त ट्रक के आगे एक फॉरच्यूनर गाड़ी भी थी, जोकि उन्हें देखते ही वहां से फरार हो गई। थाना मकसूदां की पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गौ रक्षक बोले- पुलिस देख आरोपी ने भगाई कार गौरक्षक ने कहा- रात करीब डेढ़ बजे सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति संगरूर साइड से गौ वंश लेकर आ रहा है। जिसने मुकेरिया जाना है। सूचना के आधार पर गौ रक्षकों ने तुरंत पुलिस के साथ मिलकर पठानकोट चौक के पास ट्रैप लगा दिया। ट्रैप के आधार पर उन्होंने सुबह जब उक्त ट्रक को देखा तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। मगर उक्त तस्कर ने ट्रक रोकने के बजाए वहां से भगा लिया। मामला यहीं नहीं रुका, तस्कर ने पुलिस मुलाजिमों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। एसएचओ बोले- मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही आरोपी ने पीछा होता देखकर अपना ट्रक पंजाबी बाग की ओर मोड़ लिया। इतने में जिस तरफ वह मुड़ा उक्त गली बंद निकली। जिसके बाद वहां से पुलिस की मदद से उक्त तस्कर को पकड़ लिया गया और मामले की जानकारी थाना मकसूदा की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले ट्रक को कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी। थाना मकसूदा के एसएचओ ने कहा- फिलहाल मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है। जांच के बाद अगला पिछला लिंक खंगाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *