कपूरथला में आंधी-बारिश से गिरा दुकानों का छज्जा:8 स्कूटी क्षतिग्रस्त; कई इलाकों में पेड़ गिरे, सेना क्षेत्र की एक दीवार ढही

कपूरथला में शनिवार रात आई तेज धूलभरी आंधी और बारिश ने शहर में काफी नुकसान पहुंचाया। बस स्टैंड के पास स्थित मार्केट में दुकानों का छज्जा गिर गया। इस हादसे में मनमीत प्रिंटिंग प्रेस, डॉ. धीर होम्योपैथिक क्लीनिक और आसपास की दुकानों के बाहर खड़ी 6 एक्टिवा स्कूटर मलबे में दब गईं। शहर के विभिन्न हिस्सों में पेड़ों के गिरने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। सिविल अस्पताल, डीसी चौक के पास और रेलवे रोड पर पेड़ गिरने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण सेना क्षेत्र की एक दीवार का हिस्सा भी ढह गया। 8 स्कूटर हुए क्षतिग्रस्त जालंधर बाईपास चौक पर एक विज्ञापन यूनीपोल सड़क पर गिर गया। शालीमार बाग से जलौखाना मार्ग पर एक मोबाइल शॉप का साइनबोर्ड गिरने से नीचे खड़े दो स्कूटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस तरह कुल 8 स्कूटर इस प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *