फिरोजपुर में किसान ने सांड को मारी गोली:खेत में घुसने पर फायरिंग, ट्रैक्टर में डालकर घर ले गया, गोरक्षा दल की कार्रवाई की मांग

फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के धीरा पत्तरा गांव में एक किसान ने आवारा सांढ को गोली मार दी। घटना शनिवार की है। सांढ किसान के खेत में घुस गया था। किसान ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से सांढ पर दो गोलियां चलाईं। पुलिस जांच में जुटी है। ग्रामीणों ने घायल सांढ का वीडियो बना लिया। किसान अपने बचाव के लिए घायल सांढ को ट्रैक्टर में डालकर घर ले गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। शाम को पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम पुलिस के साथ गांव पहुंची। गोरक्षा दल की कार्रवाई की मांग आरोपी परिवार ने पहले टीम को घर में नहीं जाने दिया। बाद में समझाने पर टीम को अंदर जाने दिया। घायल सांढ को इलाज के लिए पशु अस्पताल ले जाया गया। पशुपालन विभाग ने इलाज शुरू कर दिया है। गोरक्षा दल ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। गांव के सरपंच गुरलाल सिंह और अन्य लोगों ने घटना की निंदा की है। वे दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *