उत्कृष्ट कार्य करने वाले किए जाएंगे सम्म​ानित

भास्कर न्यूज | कवर्धा देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर 31 मई को नगर के पाली पारा में उनकी प्रतिमा के पास संगोष्ठी होगी। यह निर्णय कवर्धा जिला गड़रिया समाज की बैठक में लिया गया। इसी दिन ग्राम लालपुर में विशेष कार्यक्रम रखा गया है। राज्य शासन के निर्देश पर 31 मई तक प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में विशेष आयोजन हो रहे हैं। पाली समाज के युवा राहुल पाली ने बताया कि जिला अध्यक्ष भाईराम पाली के नेतृत्व में समाज के लोगों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर आयोजन को लेकर चर्चा की। चर्चा में पाली समाज के लोगों ने पाली पारा में स्थापित देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा के सामने संगोष्ठी का आयोजन करने की बात कही। जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने सहमति दी। इस मौके पर नगरीय निकाय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला, पुरुष, युवा और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान गड़रिया समाज के उपाध्यक्ष शेरसिंह पाली, कोषाध्यक्ष थानसिंह पाली, सचिव दुर्गा पाली, संरक्षक दयाल पाली, प्रहलाद पाली, सुदर्शन पाली, बलदाऊ पाली, बाबा पाली, राधेश्याम पाली, कंवल पाली, नारायण पाली, संतोष पाली, सुभाष पाली और युवा टीम से जलेश पाली, साहिल पाली, राहुल पाली, संजय पाल, सोनू पाली, मनीष पाली सहित समाज के कई लोग शामिल हुए। नुक्कड़ नाटक सहित कई कार्यक्रम हो रहे देवी अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में कई आयोजन किया जा रहा है। राहुल ने बताया कि प्रदेश भर में देवी अहिल्याबाई के जीवन, प्रशासनिक कुशलता, सामाजिक सुधार, सड़क और जल व्यवस्था, न्यायप्रियता, धार्मिक सहिष्णुता और महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी, चित्र प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक किए जा रहे हैं। गड़रिया समाज ने सरकार के इस निर्णय की सराहना की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *