रामगढ़ जिले के टायर मोड़ बनारसी होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रविवार को मनुआ फुलसराय के दो लोग साइकिल से जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद समीउल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी मोहम्मद हजरत घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल मोहम्मद हजरत को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी। परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


