मोगा में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:हेरोइन और डोडा पोस्त बरामद, कार और बाइक से कर रहे थे सप्लाई

पंजाब के मोगा में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सीआईए स्टाफ मोगा ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 260 ग्राम हेरोइन और 50 किलो भुकी डोडे पोस्त बरामद हुई है। पुलिस ने उनकी एक वरना कार और एक बाइक भी जब्त की है। डीएसपी डी. सुख अमृत सिंह के अनुसार, पंजाब के डीजीपी और मोगा एसएसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। बदनी कलां के रहने वाले गुरविंदर सिंह से 260 ग्राम हेरोइन और एक बाइक बरामद हुई है। गुरविंदर के खिलाफ पहले से पांच मामले दर्ज हैं। थाना बदनी कलां में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोगा जिले के जसपाल सिंह और जसवीर सिंह से 50 किलो भुकी डोडे पोस्त और एक वरना कार बरामद की गई है। थाना महीना में इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इन दोनों का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस सभी आरोपियों से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *