फाजिल्का में नशा तस्कर गिरफ्तार:नशीली गोलियां बरामद, कार से जा रहा था सप्लाई करने

फाजिल्का में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। सिटी थाना पुलिस ने तस्कर से 10 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल और 310 नशीली गोलियां बरामद की है l हालांकि इस दौरान आरोपी से एक कार भी बरामद हुई है l जिस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है l फाजिल्का सिटी थाना के एसएचओ लेखराज ने बताया कि उनकी पुलिस टीम गश्त पर थी l मुखबिर खास ने सूचना दी कि आरोपी प्रतिबंधित कैप्सूल बेचने का काम करता है l इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रेड दौरान कार सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे कार सहित नशीली गोलियां बरामद हुई है l इसमें पुलिस ने आरोपी हर्षपिंदर सिंह निवासी थेहकलंदर गांव को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है l उन्होंने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *