करही बाजार | ग्राम बिटकुली में शुक्रवार को सुशासन तिहार के अंतर्गत संध्या चौपाल का कार्यक्रम संपन्न हुआ है सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर श्रीफल तोड़ पूजन अर्चन किया गया तत्पश्चात शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास एवं जल संरक्षण के बारे में बताया उक्त कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिनके द्वारा ग्रामीणों को सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के के बारे में बताया गया उक्त कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बिटकुली सरपंच विनोद देवांगन,जनपद सदस्य लक्ष्मी दुकालू ध्रुव, सचिव श्री सुंदर पाल, रोजगार सहायक रामेश्वरी जोशी, पंच रामशंकर जगत, राजकुमार देवांगन, रामप्रसाद ध्रुव, सुखिया ध्रुव, पंच पति दिलीप महिलांग ,और महिला समूह गांव के मितानिन दीदी सहित ग्रामवासी बिटकुली उपस्थित रहे।


