फाजिल्का में टीचर्स का प्रदर्शन:पंजाब के शिक्षा मंत्री बैंस का पुतला फूंका, सैलरी बढ़ाने की मांग की

फाजिल्का में टीचर्स ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस के बाहर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस का पुतला फूंका। ये प्रदर्शन अध्यापक मोर्चा के बैनर तले किया। ​​​​​​अध्यापक मोर्चा के आगू दपिंदर सिंह ने बताया कि बीते समय दौरान शिक्षा मंत्री पंजाब के साथ मीटिंग हुई थी l जिसमें कई मांगे रखी गई थी l पीटीआई टीचर्स की सैलरी कम की जा रही है इसको लेकर बात की गई, ऑफिस कामों को पक्के करने की मांग, जो प्राइमरी से मास्टर कैडर की प्रमोशन हुई है, उनके लिए समूह स्कूलों में जो खाली पद पड़े है उनके लिए स्टेशन देने की मांग सहित कई मांगे रखी गई थी l उन्होंने कहा कि सरकार मिडल स्कूल बंद करने की बात कर रही है l जिसके चलते गांवों के गरीब बच्चों की शिक्षा दांव पर लग जाएगी l आज इसके खिलाफ उनके द्वारा डीसी दफ्तर के बाद धरना प्रदर्शन करते हुए रोष प्रदर्शन किया जा रहा है l उन्होंने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में अगर सरकार और शिक्षा मंत्री उनके साथ मीटिंग नहीं करेंगे l उनकी सुनवाई नहीं करेंगे l तो इस संघर्ष को और बड़े स्तर पर किया जाएगा l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *