केंद्रीय दूरसंचार मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की आज वेडिंग एनिवर्सरी है। उनके समर्थक उन्हें वर्षगांठ की बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सिंधिया के साथ फोटो पोस्ट कर लिखा – 1,57,78,800 मूमेंट्स। कैप्शन को पढ़कर कुछ चाहने वाल ने बधाई के साथ संख्या क्यों लिखी गई, इसका मतलब निकालने लगे। दैनिक भास्कर ने भी इस संख्या को समझने की कोशिश की… और प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के मैसेज के मायने को जाना… ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 को हुई थी। इस हिसाब से उनकी शादी को आज तक 10,958 दिन हो चुके हैं। एक दिन में 24 घंटे होते हैं। 24 घंटे में 1440 मिनट होते हैं। इस हिसाब से शादी के दिन और हर दिन के मिनट को गुणा किया जाए, तो वही संख्या निकलेगी, जो प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। जो संख्या उन्होंने लिखी है, उसे हर दिन के 1440 मिनट से भाग देंगे तो उनकी शादी के दिन से आज तक कितने दिन हुए, वह संख्या आ जाएगी। 10958 (शादी के दिन) को 1440 (एक दिन में कुल मिनट) से गुणा करने पर 1,57,78,800 आएगा। यानी इस पोस्ट के जरिए प्रियदर्शनी राजे बताना चाहती हैं कि सिंधिया के साथ उनके 1,57,78,800 मूमेंट्स हैं। नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं प्रियदर्शनी ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी 12 दिसंबर 1994 को हुई थी। तीन दिनों तक शादी के कार्यक्रम चले थे। उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे बरोड़ा के आखिरी शासक प्रताप सिंह गायकवाड़ के बेटे कुमार संग्राम सिंह गायकवाड़ की बेटी हैं। उनकी मां भी नेपाल राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में वह रोड़ा के गायकवाड़ परिवार की राजकुमारी हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रियदर्शनी राजे पहली ही नजर में पसंद आ गई थीं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 1991 में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनकी पहली मुलाकात प्रियदर्शनी से हुई थी। तब वह अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे और प्रियदर्शनी मुंबई से ग्रेजुएशन कर रही थीं। ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शनी के लिए कहा था कि, ‘मैं पहले दिन से ही जानता था कि प्रियदर्शनी मेरे लिए ही बनी हैं, वही एक हैं, जिससे मैं शादी करना चाहूंगा।’