जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में महिला की हत्या:आरोपियों को शक था, नींबू-मिर्ची फेंकने से पत्नी का हुआ अबॉर्शन, डंडे-पत्थर से मार डाला

छत्तीसगढ़ में रायपुर के खरोरा इलाके में दो सगे भाइयों ने जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में महिला की डंडे और पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों को शक था कि महिला के नींबू-मिर्ची फेंकने की वजह से उनकी पत्नियों का गर्भपात हो गया था। आरोपियों ने पहले डंडे से हमला किया और फिर सिर पर बड़ा पत्थर पटककर महिला को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात खरोरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 में हुई। पुलिस ने बताया कि थाने में 25 मई की दोपहर लगभग 3:30 बजे वार्ड नंबर 13 के एक घर के बाहर दरवाजे के पास महिला की खून से लथपथ लाश मिलने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि मृत महिला का नाम पद्मा यादव (उम्र लगभग 50 वर्ष) है। वो घर में अकेली रहती थी। पत्थर और डंडे से की गई हत्या पुलिस ने जब घटनास्थल की जांच की, तो पाया कि मृत महिला के सिर, सीने और हाथ-पैरों पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस को घटनास्थल से खून से सना हुआ बड़ा पत्थर और एक टूटा हुआ डंडा भी मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले बांस और नीलगिरी की लकड़ी से पीटा, फिर महिला के गिरने पर बड़े पत्थर से सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पद्मा यादव का पड़ोसी में रहने वाले दो भाई राजू यादव (28) और जीवन यादव (24) के साथ विवाद था। आए दिन पद्मा का दोनों भाइयों के साथ जमीन को लेकर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी पद्मा के साथ विवाद हुआ था। इसी बीच राजू को पद्मा के घर के पास की गली से भागते हुए भी देखा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। नींबू-मिर्ची फेंकने और जादू-टोना का लगाया आरोप दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें पद्मा पर जादू-टोना करने का शक था। पद्मा नींबू-मिर्ची फेंककर जादू-टोना करती थी, जिसकी वजह से उनकी पत्नियों का अबॉर्शन हो गया। इस बात को लेकर दोनों भाई महिला से नाराज रहते थे। जमीन विवाद भी है हत्या की वजह उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि पद्मा ने उनके दादाजी से सस्ते में जमीन खरीदकर घर बनाया था। इस बात को लेकर भी दोनों भाइयों से महिला का विवाद होता था। 24 मई को इसी बात को लेकर फिर से ​महिला के साथ झगड़ा हुआ। विवाद के बाद दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर दोनों भाइयों ने पद्मा पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी भाइयों ने पहले डंडे से महिला पर हमला किया। इसके बाद एक बड़े पत्थर से उसके सिर पर वार किया। मृतक महिला के शरीर पर सिर, सीने और हाथ-पैरों में चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना पत्थर और टूटा हुआ डंडा बरामद किया है। घटना के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार थाना खरोरा में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ……………………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जादू-टोना के शक में 17 साल की लड़की का मर्डर:कांकेर में लेबर ने पूजा कमरे के पास नाबालिग को कुल्हाड़ी से काटा छत्तीसगढ़ में जादू टोना के शक में एक 17 साल की लड़की की हत्या कर दी गई। मामला कांकेर जिले का है। जहां लड़की के घर काम करने आए लेबर ने ही शनिवार को कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लारगांव मरकाटोला का है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *