देश के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर नरेश त्रेहन छत्तीसगढ़ में अपना अस्पताल शुरू करना चाहते हैं। डॉक्टर नरेश त्रेहन मेदांता अस्पताल के संस्थापक हैं। दुनिया भर में उनकी बेस्ट प्रैक्टिसेस डिस्कस की जाती है। वह कई सफल हार्ट सर्जरी कर चुके हैं । हृदय को स्वस्थ रखने के तरीकों पर देशभर में जागरूकता भी फैलाते हैं। रायपुर में अस्पताल शुरू करने को लेकर उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से दिल्ली में मीटिंग की है इस मीटिंग में डॉक्टर त्रेहन ने 500 करोड़ के इन्वेस्टमेंट प्लान को मुख्यमंत्री के साथ डिस्कस किया। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेश त्रेहन ने रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया। उन्होंने बताया कि वे इस परियोजना में लगभग 500 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। यह अस्पताल उन्नत चिकित्सा तकनीक, विशेषज्ञ डॉक्टरों, रिसर्च और प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस होगा। सॉफ्टड्रिंक्स प्लांट का भी प्रपोजल
वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने रायपुर में कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स और फ्रूट जूस बेस्ड प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें 250 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोनों प्रस्तावों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य और उद्योग जैसे क्षेत्रों में ऐसे गुणवत्तापूर्ण निवेश के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि ये दोनों परियोजनाओं पर राज्य शासन विचार कर इसे हर संभव मदद देगी, इस प्रकार की परियोजनाओं से जनता को लाभ और युवाओं को रोज़गार के नए अवसर भी सुलभ होंगे। छत्तीसगढ़ में इवेस्टमेंट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि पिछले साल नवंबर में नई औद्योगिक नीति की शुरुआत के बाद राज्य ने विभिन्न क्षेत्रों में 4.50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आकर्षित किए हैं और इनका लाभ दो साल में दिखाई देगा। कुछ महीने पहले बेंगलुरु में बड़ी टेक कंपनियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश करने रुचि दिखाई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में देश के शीर्ष उद्योगपतियों और बिजनेस लीडर्स से निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी-आईटीईएस, खाद्य प्रसंस्करण और ग्रीन फ्यूल के क्षेत्रों के बड़ी कम्पनियों ने 3700 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव सौंपे हैं।


