अमृतसर में अकाली दल पार्षद की हत्या:गुरुद्वारे के पास हमलावरों ने तीन गोलियां मारी; पहले घर पर भी की गई थी फायरिंग

अमृतसर में छेहर्टा में जंडियालांगुरु के शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है, जब वह अपने साथियों के साथ गुरुद्वारा साहिब के पास किसी काम से पहुंचे थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने घटना के बाद सरकार पर सवाल उठाए हैं। जानकारी के अनुसार, जंडियालां नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 2 से पार्षद हरजिंदर सिंह निवासी शेखूपुरा, छेहर्टा इलाके में पहुंचे थे। तभी बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उन्हें तीन गोलियां लगी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बिक्रम मजीठिया ने बताया कि हरजिंदर सिंह को पिछले कुछ समय से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। कुछ दिन पहले उनके घर पर भी गोलियां चलाई गई थीं। पार्षद ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस जांच में जुटी
छेहर्टा थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी सामने आई है, लेकिन उसमें आरोपियों के चेहरे ढके हुए हैं। घटना के बाद राजनीति गरमाई
घटना के बाद पंजाब में सियासत भी गर्मा गई है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि, पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। जिला अमृतसर के जंडियाला गुरु से अकाली दल के मौजूदा पार्षद हरजिंदर सिंह का दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया। कुछ दिन पहले उनके घर पर फायरिंग हुई थी और उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज उनका कत्ल हो गया। सीएम भगवंत मान और डीजीपी बताएं कि इसका जिम्मेदार कौन है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *