अबोहर में आंधी से गिरा बिजली का पोल:युवक घायल, 5 घंटे तक बिजली गुल रही, पेड़ गिरे

अबोहर में धूल भरी आंधी के चलते बिजली का पोल गिर गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। सुक्खाराम को पहले स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसा शनिवार की देर शाम हिम्मतपुरा गांव में हुआ। आंधी और हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन इससे कई परेशानियां भी आईं। कई दुकानों की तरपालें उड़ गईं। कई लोगों के टेंट गिर गए। हिंदुमलकोट रोड पर एक सत्संग घर की दीवार पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। कई अन्य मार्गों पर भी पेड़ गिरे। पुरानी ठाकुर आबादी में पूरी रात बिजली बंद रही। कई क्षेत्रों में रात 8 बजे से 1 बजे तक बिजली गुल रही। पुरानी ठाकुर आबादी में बिजली की बहाली के बाद हाई वोल्टेज आने से कई घरों के बिजली उपकरण और मीटर जल गए। इससे लोगों में रोष है। नई आबादी और शहरी क्षेत्र में भी आधी रात तक बिजली गुल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *