फरीदकोट में अग्निवीर के घर पहुंचे विधानसभा स्पीकर संधवां:कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सिर में गोली लगी, बोले-शहीद का दर्जा दे केंद्र सरकार

फरीदकोट में आज अग्निवीर आकाशदीप सिंह के घर विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, फरीदकोट से आप विधायक गुरदित्त सिंह सेखों,कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों पहुंचे। यहां कोठे चहिल गांव में अग्निवीर आकाशदीप सिंह की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा की गई। नेताओं और स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से शहीद का दर्जा देने की मांग की है। जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान सिर में गोली लगने से शहीद हुए अग्निवीर आकाशदीप सिंह को अभी तक शहीद का दर्जा नहीं मिला है। इस मुद्दे पर पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि यदि केंद्र सरकार शहीद का दर्जा देती है, तो पंजाब सरकार परिवार को हर सुविधा मुहैया करवाएगी। श्रद्धांजलि सभा में आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदित्त सिंह सेखों और कांग्रेस के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों ने गांव में शहीद की यादगार स्थापित करने की भी मांग की है। विधानसभा स्पीकर ने अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाते हुए इसे तुरंत बंद कर सेना में स्थायी भर्ती की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *