संगरूर में युवक ने सुसाइड किया:पंखे से लटका मिला शव, कुछ दिन पहले युवक ने मारपीट की थी

संगरूर में आज युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना मूनक के बंगा गांव की है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय खुशदीप सिंह उर्फ लाड्डी के रूप में हुई है। वह सरिया बांधने का काम करता था। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि तीन-चार साल पहले उनके बेटे का गांव के ही लक्ष्मण सिंह से झगड़ा हुआ था। तब से लक्ष्मण सिंह खुशदीप से रंजिश रखने लगा था। कुछ दिन पहले घर के पास लक्ष्मण सिंह, सुरिंदर सिंह और सोहन सिंह ने उस पर हमला कर दिया। तीनों उसे लगातार परेशान करते हैं। रात को वह सोने चला गया। उसने सुसाइड कर लिया। सुबह खुशदीप पंखे से लटका मिला। पुलिस ने लक्ष्मण सिंह, सुरिंदर सिंह और सोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *