रायपुर में सेक्स-रैकेट मामले में 2 होटल मालिक गिरफ्तार:2 महिलाओं समेत 6 पहले हुए थे गिरफ्तार, पुलिस ने मारी थी रेड

रायपुर के दो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भांडा फूटा है। इस मामले में पुलिस ने होटल के मालिक और एक पार्टनर को पकड़ा है। पुलिस ने 17 मई को होटल पर रेड मारकर दो महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। 17 मई को गंज पुलिस को सूचना मिली कि होटल गगन ग्रैण्ड एवं होटल आदित्य गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने होटल में एक पॉइंटर भेजा। जिसने होटल के भीतर रिसेप्शन में मौजूद रेवती साहू से बातचीत की। सौदा तय होते ही उन्होंने महिलाएं देखने के लिए कहा। तभी पॉइंटर ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। पुलिस की टीमे आसपास स्थित दोनों होटलो में रेड मार दी। मौके में पुलिस को कुछ महिलाएं भी मिली। जिन्होंने देह व्यापार की बात स्वीकार की। इस मामले में पुलिस ने होटल के स्टाफ और कुछ संदिग्ध पुरुष लोग मिले। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम सुब्रत सेठी, निलांबर बाग और एक महिला निशामणी बेहरा निवासी रायपुर बताया। इसके अलावा दो अन्य मनोज कुमार वैष्णव और तेजेश्वर कुमार डडसेना भी मिले। जिन्हे गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में रविवार को आरोपी होटल आदित्य गैस्ट हाउस एवं गगन ग्रैण्ड के संचालक कुणाल बाग एवं पार्टनर सुमित भी गिरफ्तार हो गए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *