सर्दियों के आते ही लोग घूमने बाहर जाते है। ऐसे में ट्रेनों में यात्री भार भी बढ़ता है और वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती है। भारतीय रेलवे ने इस परेशानी को देखते हुए बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को 3 ट्रिप में चलाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। चार राज्यों को जोड़ने वाली यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ स्टेशन से होकर गुजरती है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर रहा है। बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र राज्य को जोड़ती है। सर्दियों की छुट्टियां पड़ने वाली है। ऐसे में लोग क्रिसमस और न्यू ईयर बाहर सेलिब्रेट करना चाहते है। इसलिए गाडी संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा 26 दिसंबर, 2 जनवरी और 9 जनवरी को 3 ट्रिप में संचालन किया जाएगा। बान्द्रा टर्मिनस से गुरूवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन शुक्रवार को रात के 1:30 मिनट पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। 5 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन फिर से चित्तौड़गढ़ से रवाना होकर सुबह 6.25 बजे अजमेर पहुंचेगी। अजमेर से ये रहेगा शेड्यूल इसी तरह, गाडी संख्या 09027, बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल ट्रेन 26 दिसंबर, 2 दिसंबर और 9 दिसंबर को अजमेर से भी चलाई जाएगी। अजमेर से गुरुवार को सुबह 10.25 बजे रवाना होगी। उसी दिन दोपहर 2 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। यहां पर 5 मिनट रुकने के बाद 2:05 पर रवाना होगी जो अगले दिन शुक्रवार को 04.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, दहानु रोड, वापी, वलसाड, उधना (सूरत), भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, बिजयनगर व नसीराबाद स्टेशनों से होकर गुजरेगी।


