जयपुर के होटल मैरियट में इस साल क्रिसमस के मौके पर अनूठी तैयारियां की गई हैं। यहां 12×12 फीट का जिंजर ब्रेड हाउस तैयार किया गया है, जो इस बार का मुख्य आकर्षण है। होटल मैरियट के शेफ ओमवीर ने बताया- इस जिंजर ब्रेड हाउस को तैयार करने में 60 किलो शहद, 100 किलो शुगर, सिनेमन, जिंजर पाउडर, स्टार हनी, बटर, एग और 100 किलो रिफाइन आटे का उपयोग किया गया है। छत पर बर्फ जैसा दिखाने के लिए कॉटन का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही ब्रेड ब्रिक्स को चिपकाने के लिए पाउडर शुगर और व्हाइट रॉयल आइसिंग का प्रयोग किया गया है। इसे वुडन स्ट्रक्चर पर तैयार करने में एक हफ्ते से अधिक का समय लगा और लगभग 1 लाख रुपए खर्च हुए। इकोफ्रेंडली क्रिसमस ट्री यहां इस साल का क्रिसमस ट्री भी बेहद खास है। मार्केटिंग मैनेजर पूजा ने बताया- इसे इकोफ्रेंडली तरीके से रग्स का उपयोग करके तैयार किया गया है। 14.2 फीट ऊंचे इस ट्री को विशेष लाइटिंग के साथ सजाया गया है। जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देता है। स्पेशल क्रिसमस मेन्यू
क्रिसमस के लिए होटल में खासतौर पर प्लम केक, दांडी केक, स्टोलेन ब्रेड, क्रिसमस कप केक और मिन्स पाई केक तैयार किए गए हैं। इन व्यंजनों की खुशबू और स्वाद सैलानियों को खास अनुभव दे रहा है। होटल में क्रिसमस के मौके पर विशेष डिनर और लंच का आयोजन किया गया है। आकर्षक सजावट और पार्टी
होटल को भव्य तरीके से सजाया गया है। लाइव म्यूजिक, डीजे पार्टी और थीम डिनर के साथ सैलानी इस त्योहार का आनंद उठा रहे हैं। शेफ ओमवीर ने बताया कि मेहमानों के लिए राजस्थानी और अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों का खास इंतजाम किया गया है। जयपुर मैरियट का यह आयोजन क्रिसमस के जश्न को खास और यादगार बना रहा है।


