दमोह में जनपद सीईओ रिश्वत लेते गिरफ्तार:पांच लाख के बिल भुगतान के लिए सरपंच से मांगे थे 20 हजार रुपए

दमोह जिले के पटेरा ब्लॉक में पदस्थ जनपद सीईओ भूर सिंह रावत को मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सागर लोकायुक्त टीम ने 20,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ब्लॉक के कुटरी ग्राम पंचायत के सरपंच की शिकायत पर की गई थी। कुटरी ग्राम पंचायत के सरपंच ने लोकायुक्त में की शिकायत, सीईओ गिरफ्तार सरपंच रामकुमार मिश्रा ने बताया कि वह पिछले दो सालों से परेशान थे क्योंकि बाउंडरी वॉल निर्माण का मूल्यांकन नहीं हो पा रहा था, जिसके कारण पांच लाख रुपए का भुगतान अटका हुआ था। जनपद सीईओ के की ओर से 15 से 20 प्रतिशत कमीशन की राशि रिश्वत के रूप में मांगी जा रही थी, इसलिए उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत करने का निर्णय लिया। पांच लाख के बिल भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत लोकायुक्त डीएसपी मंजू सिंह ने बताया कि सरपंच मिश्रा ने 18 दिसंबर को सागर लोकायुक्त कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद सीईओ रावत के की ओर से उनके बाउंड्री वॉल निर्माण का भुगतान नहीं किया जा रहा था और इसके बदले रिश्वत मांगी जा रही थी। इसके अलावा, शिकायत में यह भी बताया गया था कि जनपद सीईओ किसी भी पंचायत के निर्माण कार्य के बिल भुगतान के एवज में 10% की राशि कमीशन के रूप में लेते हैं, जिससे सभी लोग परेशान हैं। जब लोकायुक्त टीम ने इस बात का सत्यापन किया तो यह मामला सही पाया गया और इसके बाद टीम पटेरा पहुंची। सीईओ के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला सरपंच से 20,000 रुपए में सौदा तय होने पर मंगलवार सुबह सरपंच ने जैसे ही सीईओ को पैसे दिए, टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोच लिया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए जनपद सीईओ रावत पटेरा के अलावा हटा जनपद सीईओ के भी प्रभार में हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *