माय एफएम की ‘चायरिटी’:रियल हीरोस स्क्वायर तक पहुंचा जज़्बा, महापौर ने भी मुहिम को सराहा

94.3 माय एफएम की चायरिटी का जज़्बा रियल हीरोस स्क्वायर पर पहुंचा। यहां शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी उपस्थित थे। माय एफएम के आरजे रघु रफ़्तार, जो स्वच्छता और ट्रैफिक के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं और साथ में आरजे साक्षी, जो स्वच्छता की ब्रांड एम्बेसडर हैं, उन्होंने शहर के रियल हीरोज़ यानि स्वच्छता में योगदान देने वाले सफाई मित्रों को गरमागरम चाय पिलाई। माय एफएम की इस पहल का महापौर भार्गव ने स्वागत किया। इसे सराहते हुए उन्होंने इसे ठंड के दिनों में शहर में एक सकारात्मक और इनोवेटिव मुहिम का दर्ज़ा दिया। बता दें कि माय एफएम की चायरिटी इन दिनों शहर में ज़ोर शोर से जारी है। शहर के कोने- कोने में लगभग 100 चाय स्टाल्स पर युवा, बुज़ुर्ग सहित हर उम्र और वर्ग के लोग चायरिटी करके अपना जज़्बा और जुनून दिखा रहे हैं। आप भी करिए अच्छा लगेगा! सुनते रहिए माय एफएम, चलो अच्छा सुनते हैं…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *