लेफ्टिनेंट की शवयात्रा निकली तो दौड़ पड़ी मां:चीखते हुए बोली- बेटे को कहां ले जा रहे; अयोध्या में पिता ने मुखाग्नि दी

सिक्किम में शहीद हुए अयोध्या के लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पिता जंग बहादुर ने मुखाग्नि दी। सेना के जवानों ने उन्हें तिरंगा सौंपा तो वह फफक कर रो पड़े। सुबह साढ़े 11 बजे जैसे ही गांव से शव यात्रा जमथरा घाट के लिए निकली, माहौल पूरी तरह गम में डूब गया। शशांक की मां चीखते हुए घर से बाहर निकलीं और शव यात्रा के पीछे दौड़ पड़ीं। वह कहती रहीं- बेटे को कहां लेकर जा रहे हो? सेना के जवानों और महिलाओं ने उन्हें किसी तरह से संभाला। इससे पहले, सुबह 10 बजे अयोध्या मिलिट्री हॉस्पिटल से लेफ्टिनेंट का पार्थिव शरीर गांव लाया गया। तिरंगे में लिपटे भाई को देखकर बहन चीख पड़ी। कहा- हमार भइया काहे चला गया। कांपते हाथों से भाई को अंतिम प्रणाम किया। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हजारों लोगों की आंखें भर आईं। इसके बाद मंत्री सूर्य प्रताप शाही समेत हजारों लोगों ने लेफ्टिनेंट को श्रद्धांजलि दी। फिर लेफ्टिनेंट के पार्थिव शरीर को घर के अंदर ले जाया गया, जहां मां ने बेटे के अंतिम दर्शन किए। शुक्रवार शाम लेफ्टिनेंट तिवारी का पार्थिव शरीर स्पेशल फ्लाइट से अयोध्या लाया गया था। उनकी मां हार्ट पेशेंट हैं, इसलिए उन्हें बेटे की शहादत की जानकारी नहीं दी गई थी। इस वजह से पार्थिव शरीर को पहले मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया, जहां जवानों ने लेफ्टिनेंट को सलामी दी। 6 तस्वीरें देखिए- साथी को बचाने में गई थी जान
ऑपरेशनल गश्त के दौरान लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी का एक अग्निवीर साथी जवान गुरुवार को नदी में गिर गया। तेज बहाव में जवान बहने लगा। यह देखकर शशांक नदी में कूद गए। उन्होंने साथी को मौत के मुंह से खींचकर बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद जान गंवा बैठे। 2019 में NDA में सिलेक्शन, सिक्किम में पहली पोस्टिंग मिली थी
शशांक घर के इकलौते बेटे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। 2019 में उनका सिलेक्शन एनडीए में हुआ था। पिछले साल उन्हें कमीशन मिला और पहली पोस्टिंग सिक्किम में हुई। शशांक के पिता जंग बहादुर तिवारी मर्चेंट नेवी में हैं और वर्तमान में अमेरिका में तैनात हैं। मां नीता तिवारी की तबीयत अक्सर खराब रहती है। वह हृदय रोगी हैं। लेफ्टिनेंट के अंतिम संस्कार से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *