बोकारो | चास मु. थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव निवासी 22 वर्षीय कुंदन गोप की मौत सांप के डसने से हो गई। बताया जाता है कि वह अपने घर में सो रहा था इसी दौरान बीती रात 3 बजे सांप ने डंस लिया। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


