चीराचास : महिला का आवास से शव बरामद

बोकारो | चीरा चास थाना क्षेत्र के मांझी टोला स्थित आवास में रविवार को 30 वर्षीय शीला देवी का शव पुलिस ने बरामद किया। शीला के पिता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शीला का ससुराल चीरा चास थाना क्षेत्र के मांझी टोला में है, जबकि मायका पेटरवार में है। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि शीला की मौत ससुराल में हो गई है। पुलिस जब शीला के आवास पर पहुंची तो शीला का शव संदेहास्पद स्थिति में खटिया पर पड़ा हुआ था। उसके पति निर्मल सोरेन ने बताया कि उसने आत्महत्या कर ली है, जबकि पुलिस को प्रथम दृष्टि में मामला संदेहास्पद लगा। शीला के मायके वालों को खबर दी गई। इसके बाद शीला के पिता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *