बीएनएल एकादश ने गुलमोहर एकादश को 22 रनों से हराया

धनबाद | बीएनएल एकादश ने सीसीडब्ल्यूओ मैदान में धनबाद क्रिकेट कोचिंग कैंप प्रीमियर लीग के पहले मैच में गुलमोहर एकादश को 22 रनों से हरा दिया। बीएनएल एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रन बनाए। सौविक भट्टाचार्य ने 5 चौकों की मदद से 26, यश सिन्हा ने 18, दिव्यांशु शर्मा ने 31, समर प्रताप सिंह ने 24 एवं हिमांशु ने 22 रन बनाए। गुलमोहर एकादश की ओर से प्रणव, रोनित मंडल, नीलकंठ एवं आयुष गुप्ता ने दो-दो विकेट िलए। जवाब में गुलमोहर एकादश की टीम 21.1 ओवर में 135 रन ही बना सकी। रुद्र शर्मा ने 9 चौकों की मदद से 50, नीलकंठ ने 4 चौकों की मदद से 30 एवं रोनित मंडल ने 17 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से कप्तान सौविक भट्टाचार्य ने 5 और हिमांशु राय ने 4 विकेट लिए। सौविक भट्टाचार्य को शानदार और अॉलराउंड खेल के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया। उसे प्रेम पांडेय ने मोमेंटो प्रदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *